रुद्रपुर, जुलाई 11 -- दिनेशपुर। ऊर्जा निगम की सतर्कता इकाई ने दिनेशपुर नगर क्षेत्र के तमाम वार्डों में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई। सहायक इंजीनियर सतर्कता पुनीत कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। बिजली चोरी तथा अन्य अनियमितताएं के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ दिनेशपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। जिसमें कालीनगर निवासी शुक्रंजन जोददार तथा दीपक राय, दिनेशपुर वार्ड नंबर 9 निवासी गोपाल सरकार, प्रदीप सरकार, तृप्ति सरकार, धनी सरकार के नाम शामिल हैं। उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता अरुण कुमार ठाकुर तथा अफसन हसन सैफी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.