औरंगाबाद, मई 27 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के उतरी उमगा पंचायत के लोधीपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले छह लोगों को पकड़ा और उनके खिलाफ मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही, दोषियों पर कुल 68525 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल और कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल ने लोधीपुर गांव में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। छापेमारी दल में सारणी पुरुष सुबोध कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह और दिनेश कुमार यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.