समस्तीपुर, फरवरी 13 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। मोहिउद्दीननगर के विभिन्न गांवों में विद्युत विभाग की ओर से गुरुवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में बिजली चोरी करते चार उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापेमारी दल ने जांच के दौरान पाया कि संबंधित उपभोक्ताओं का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पूर्व में विद्युत आपूर्ति विच्छेदित कर दी गई थी। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने सर्विस वायर से बाईपास कनेक्शन कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग जारी रखा था। कार्रवाई के दौरान महमद्दीपुर निवासी मो. रकीव, हजरतपुर के ललित महतो, चकजोहरा के राम प्रवेश राम तथा महमद्दीपुर के मो. इरफान को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विभाग ने इन पर क्रमशः 8,495 रुपये, 4,560 रुपये, 9,503 रुपये एवं 22,085 रुपये का जुर्माना लगाया है। कुल मिलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.