बक्सर, जनवरी 9 -- नावानगर, एक संवाददाता। आथर गांव में एक आटा मिल संचालक को गलत तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया है। एसडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आथर स्थित बबलू सिंह के आटा चक्की पर छापेमारी की गई। इस दौरान मिल संचालक को चोरी से बिजली का उपभोग करते हुये पकड़ा गया। इसे लेकर मिल संचालक पर 3 लाख 11 हजार 129 का जुर्माना लगाते हुए बासुदेवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही दूसरी तरफ जेई अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पीलापुर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी में दो लोग गलत तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़े गये। जेई द्वारा दोनों लोगों पर उनके परिसर भार के अनुसार जुर्माना लगाते हुए बासुदेवा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.