बेगुसराय, फरवरी 19 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। टोका फंसाकर बिजली चोरी करने के आरोप में विद्युत छापामार टीम ने बुधवार को चिरंजीवीपुर पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक अभियंता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेई संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पंचायत क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान चिरंजीवीपुर पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार सहित तीन अन्य लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया। इस बाबत जेई ने बछवाड़ा थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि छापेमारी के दौरान मुखिया द्वारा बिना वैध विद्युत कनेक्शन के एलटी पोल से सीधे तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इस मामले में बिजली कंपनी की ओर से मुखिया पर 1 लाख 9 हजार 596 रुपये का हर्जाना निर्धारित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सहाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.