मुंगेर, जनवरी 5 -- असरगंज,निसं.। असरगंज क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामार दस्ते ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के पांच मामलों में प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि बेलसिरा गांव के शिवशंकर पासवान, शेरू बिंद, चिंता देवी, शिबु बिंद, तुफानी बिंद पर बिजली चोरी कर उपयोग करने की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...