कटिहार, मार्च 7 -- बारसोई। बिजली विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों पर बिजली चोरी का मामला बारसोई थाने में दर्ज कराया है। बिजली के कनीय अभियंता सहदेव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिजली की चोरी की जा रही है। जिसको लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया। महेशपुर पंचायत एवं बलतर पंचायत में छापेमारी की गई। जिसमें नौ लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। इन लोगों पर बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उक्त व्यक्तियों का बिजली का तार को बरामद किया गया। सभी लोगों से अपील करते हैं कि बिजली के कनेक्शन लेने के उपरांत ही बिजली का उपयोग करें अन्यथा बिजली चोरी करने पर मुकदमा दर्ज हो जाएगा। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा नौ लोगों पर बिजली चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.