हाजीपुर, जनवरी 9 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. थाना क्षेत्र के तीन लोगों के विरुद्ध सहदेई बुजुर्ग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सहदेई बुजुर्ग के कनीय अभियंता विकास कुमार ने तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि सहदेई बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या दस में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने का आरोप में 9840 रुपए की क्षति हुई।पूर्व का बकाया 41548 रुपया है।कुल राशि 512388 रुपय बताया गया है। वही चकफैज पंचायत के वार्ड संख्या 14 चकेयाज (कृषि फॉर्म) निवासी किशन पासवान पर कुलभार 78 वाट का अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने का आरोप लगा है।जुर्माना की राशि 7402 रुपया बताया गया है।जिसने यहां पूर्व का बकाया राशि 7732 रुपया कुल राशि 15134 रुपया बताया गया है।साथ ही इसी पंचायत के वार्ड...