जहानाबाद, अप्रैल 10 -- रतनी, निज संवाददाता । अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कनीय अभियंता मेराज आलम के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया ,जिसमें मुरहारा पंचायत के मुरहारा कालीमठ गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते तीन लोगों को पकड़ा गया। इसके खिलाफ जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि मुरहारा कालीमठ गांव निवासी रंजीत कुमार के खिलाफ 41240 रुपया , संजय प्रसाद के खिलाफ 60648 रुपया एवं निहोरा यादव के खिलाफ 23282 रुपया जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.