लखीसराय, मार्च 26 -- कजरा, ए.सं.। बिजली विभाग ने विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर चार लोगों के ऊपर जहां जुर्माना लगाया वहीं स्थानीय पीरी बाजार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग को गुप्त सूचना मिली कि पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कजरा के जेई अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर जितेंद्र कुमार सिन्हा के पुत्र प्रशांत कुमार के ऊपर 14586, शिवदानी महतो की पत्नी सीता देवी के ऊपर 17084, परशुराम महतो के पुत्र पवन कुमार पर 16923 एवं स्वर्गीय सत्यनारायण महतो के पुत्र संतोष कुमार पर 40066 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.