सीवान, मार्च 9 -- बड़हरिया। बिजली विभाग के दिशा निर्देश में बिजली कंपनी जेई विकास चतुर्वेदी, जेई विवेक कुमार, प्रवेक्षक सह सेक्शन इंचार्ज अनूप मिश्रा के टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर टोका फंसाकर बिजली की चोरी करने वालों 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी के दिशा निर्देश में बिजली चोरी को लेकर एक टीम का गठन कर सघन छापेमारी जारी है। इसको लेकर शनिवार को जेई विकास चतुर्वेदी ने चार उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, इसके पहले टोका फंसाकर बिजली चोरी करने को लेकर 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। छापेमारी जांच दल में जेई विकेक कुमार, विकास चतुर्वेद, प्रवेक्षक सह सेक्शन इंचार्ज अनूप मिश्रा, लाइन मैंन कासिम सहित अन्य ने बताया कि बिजली कंपनी के दिशा निर्देश में छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.