गोपालगंज, जनवरी 21 -- थावे। स्थानीय थाने में बुधवार को बिजली कंपनी के छापेमारी दल ने बिजली चोरी के मामले में पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। कनीय अभियंता विद्युत अविनाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लछवार, चनावे, नारायणपुर और पश्चिमी लोहरपट्टी में छापेमारी के दौरान मीटर बाईपास और बिना कनेक्शन बिजली उपयोग के मामले पकड़े गए। इस संबंध में लछवार गांव के जितेंद्र गिरी उर्फ बजरंग गिरी, चनावे के सुदामा मांझी, लछवार दुर्गा मंदिर के पास के नागेंद्र साह, नारायणपुर के नसरुल हक और पश्चिमी लोहरपट्टी के नूरबसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में सुपरवाइजर विश्वनाथ श्रीवास्तव, मानव बल उमेश कुमार सिंह, अरविंद चौधरी, राकेश कुमार तथा लाइनमैन चित्रांश श्रीवास्तव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.