जहानाबाद, जनवरी 28 -- अरवल, निज संवाददाता। बिजली चोरी के मामले में सदर थाने में बिजली विभाग के कनीय अभियंता नितेश कुमार के द्वारा चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। जिन लोगों पर केस दर्ज कराया गया उनमें मखदुमपुर में संजय कुमार एवं विवेक कुमार, अलानपुर में विजय कुमार एवं अहियापुर में बृजेश कुमार पर केस दर्ज किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग के कार्य अभियंता के आवेदन पर चार लोगों पर किस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...