चतरा, मार्च 6 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखण्ड के पीतीज पंचायत में विद्युत उर्जा चोरी करने वाले 11 लोगो पर इटखोरी थाना में मामला दर्ज किया गया है । मामला दर्ज विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने किया है । इटखोरी थाना कांड संख्या 40/ 25 में विद्युत उर्जा चोरी के मामले में मंजीत कुमार आर्या , महरु रविदास , मोहम्मद समीम , पवन दांगी , सुरेंद्र यादव, कुमोद कुमार , अवध दांगी , शम्भू दांगी , मुस्लिम मियां , रामावतार दांगी, सुरेंद्र रविदास का नाम शामिल है । इस मौके पर कारवाई के दौरान सहायक विद्युत कर्मी मनीष केसरी, गोविंद रजक व अन्य उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.