रांची, जनवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय के निर्देश पर जिले में बिजली चोरी के विरुद्ध 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता (तोरपा) आनंद कच्छप, सहायक विद्युत अभियंता (खूंटी) शैलेश कश्यप तथा कनीय अभियंता अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान तोरपा, खूंटी और कर्रा प्रखंडों के विभागीय कर्मी भी अभियान में शामिल रहे। जिले के विद्युत कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर ने बताया कि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रत्येक सप्ताह दो दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी दंडनीय अपराध है और विद्युत अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ एक वर्ष तक की सजा का प्रावधा...