मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता । जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। बायपास सहारे चोरी कर बिजली जलाने और बकाया बिल के खिलाफ जेई और सहायक अभियंता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय में अवैध बिजली जलाने वाले चार लोगों पर पौने दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गयी, जिनपर दो लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत छह लोगों को अवैध बिजली जलाने पर 60हजार का जुर्माना लगाया गया। घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में अवैध बिजली जलाने वाले छह लोगों पर सवा लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में चार लोगों पर अवैध बिजली जलाने पर करीब 1 लाख का जुर्माना लगाया गया। मधेपुरा विद्युत अ...