हजारीबाग, मई 15 -- बरही प्रतिनिधि। विद्युत संबंध विच्छेद और राजस्व संग्रहण के लिए गठित टीम ने बिजली चोरी को लेकर छापामारी अभियान चलाया। अभियान में बरही के तिलैया बस्ती, महुआटांड़ और बेला गांव के 9 लोगों को पोल से टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। तिलैया बस्ती के बीरेंद्र यादव, दीपक यादव, मथुरा यादव, महुआटांड़ के महावीर सिंह, बंगाली सिंह, लेवल सिंह बेला गांव के अनिल कुमार और गौतम कुमार सभी 9 लोगों पर 13110 रुपये का क्षतिपूर्ति दंड लगाते हुए बरही थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...