चतरा, जनवरी 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान चट्टी गाडीलौग,टंडवा, झण्डा चौक,पाण्डेय टोला, जवातारी,उपरौली,भामाशाह,हरदिया बांध तथा एनटीपीसी दो नंबर गेट क्षेत्र में चलाया गया।अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता सत्यदेव कुमार ने किया। छापामारी दल में ईश्वर कुमार प्रजापति,संतोष कुमार प्रजापति,अजय कुमार चौधरी,आनंद कुमार,उपेंद्र चौबे एवं मो. फिरोज शामिल थे।छापेमारी के दौरान कुल 19 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग द्वारा सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला दर्ज करते हुए कुल 2,18,435 (दो लाख अठारह हजार चार सौ पैंतीस रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहे...