लोहरदगा, मार्च 6 -- भंडरा, प्रतिनिधि। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बुधवार को बड़ा अम्बेरा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर सहायक बिजली अभियंता मोहम्मद जासिन ने सात लोगों पर भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135/137 के तहत भंडरा थाना में केस दर्ज कराई है। आरोपियों में एतवा उरांव, हुसैन अंसारी, एकरामूल अंसारी, पुसनजित उरांव, मोख्तार अंसारी, मोजिम अंसारी और शबनम बीबी शामिल हैं। इनके खिलाफ बिजली ऊर्जा चोरी के आरोप हैं। छापेमारी अभियान में कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साबिर अंसारी, तकनीकी सहायक कुशल किन्डो, मानवदिवस कर्मी प्रकाश कुमार, संदीप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.