बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- नावकोठी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नावकोठी के जेई विमल कुमार साहा ने रजाकपुर में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पांच लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि रजाकपुर वार्ड संख्या 13 में जनार्दन महतो के पुत्र नागेश्वर कुमार महतो द्वारा बिना किसी वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था, जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 43,262 रुपये की क्षति हुई है। वहीं, उनके पुत्र रंजीत कुमार द्वारा अवैध बिजली उपयोग से 39,665 रुपये, अरविंद कुमार से 39,918 रुपये तथा संजीत कुमार से 37,188 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। इसी वार्ड में नंदलाल महतो के पुत्र संतोष कुमार पर भी बिना विद्युत कनेक्शन के बिजली उपयोग करने का आरोप है जिससे कंपनी को 39,...