गिरडीह, जनवरी 29 -- देवरी। बिजली विभाग जमुआ के सहायक अभियंता रामसुंदर राम के नेतृत्व में कर्मियों ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। इसमें अवैध ढंग से बिजली चोरी करते हुए धराये कुल छ: लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। बुधवार को सहायक अभियंता रामसुंदर राम ने उक्त जानकारी दी। बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी एवं चौकी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें अवैध ढंग से एलटी लाईन में बिजली चोरी करते हुए धराए भेलवाघाटी के सच्चिदानंद बरनवाल एवं चौकी गांव के राजकिशोर मंडल, ललिता देवी, अनीश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता तथा पिपराडीह के संदीप मंडल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानुनी कारवाई शुरू किया गया है। अभियान में शमशेर अंसारी, संतो...