देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी मामले को लेकर सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के आवेदन पर छह उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अधिकारी के अनुसार, ऊर्जा चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण व निरीक्षण कर रहे थे। उसी क्रम में अलखजारा गांव में जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि गांव निवासी संतोष राय, पवन राय, अजीत राय, हबीब मियां और जुलेखी बीबी समेत कुल छह उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन नियमों का उल्लंघन कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। मामले की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई। उसके बाद संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।...