गया, दिसम्बर 23 -- गेहलौर थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड के पुरैनी गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान सिद्धेसर यादव के आवासीय परिसर में बिजली का प्रयोग टोका फंसाकर किया जा रहा था। उन पर 26527 का जुर्माना लगाया गया है। वासुदेव यादव पर 25756 रुपए, संजय यादव पर 20833 रुपया, लक्ष्मण यादव पर 9021 रुपया, रामचंद्र यादव पर 22748 रुपए और रामाशंकर यादव पर 4279 का जुर्माना लगाया गया है। सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध गेहलौर थाने में बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है। जानकारी मोहड़ा के बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...