बेगुसराय, फरवरी 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि हसनपुर बागर पंचायत के चक मुजफ्फर वार्ड संख्या 14 में नागेंद्र चौधरी की पत्नी मंजू देवी को मीटर के पास सर्विस लाइन से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। इससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 22,419 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इसी वार्ड में धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी मंजू देवी द्वारा अवैध बिजली उपयोग से 8,034 रुपये, वार्ड संख्या 13 में मो. सुलेमान की पत्नी सकीला खातून द्वारा 6,750 रुपये तथा वार्ड संख्या 10 के विजय सिंह द्वारा सर्विस लाइन से छेड़छाड़ कर बिज...