रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप में बीते दिनों ऊर्जा निगम और विजिलेंस ने चेकिंग के दौरान 41 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी थी। इस मामले में पहले भाजपा नेता का नाम सामने आया था, अब एक कांग्रेसी का भी नाम उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को ऊर्जा निगम की स्थानीय और विजिलेंस टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान 41 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनमें से 16 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विद्युत वितरण उपखंड रुद्रपुर के अवर अभियंता कुलदीप सिंह की तहरीर पर सोमवार देर रात कांग्रेसी और पार्षद चुनाव हार चुके सुमित राय के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि राय बिजली चोरी कर स्कूल का निर्माण कार्य करा रहे थे। थाना प्रभारी मोहन पांडे...