आरा, नवम्बर 27 -- जगदीशपुर। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बुढ़वल व सिअरूआ गांव में बिजली विभाग ने चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ छापेमारी की। अवैध रूप से बिजली जलाने वाले पांच लोगों पर जगदीशपुर थाने में केस कर दो लाख 26 हजार 406 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने बुढ़वल गांव में छापेमारी कर अमरनाथ प्रसाद पर 10809 रुपये, राजकुमार साह पर 10920 रुपये और रामकुमार साह पर 21192 रुपये का जुर्माना किया है। वहीं सिअरूआ में आनन्देश्वर सिंह पर 92311 रुपये व विनय सिंह पर 91174 रुपये का जुर्माना किया है। इससे चोरी से बिजली जलाने वालों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...