रुडकी, जनवरी 19 -- ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को करौंदी और किशनपुर गांव में छापेमारी कर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। टीम को देखते ही कई लोग केबिल उतारने में जुट गए। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि अवर अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर के आधार पर किशनपुर गांव निवासी मुर्तजा और मुंतयाज तथा करौंदी गांव निवासी ओमपाल, राजवीर, मेहरबान, रतीराम और मुंतज़िर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...