रुडकी, मार्च 21 -- क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दादूबास गांव में नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उनके केबल जब्त करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊर्जा विभाग को पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। इसके बाद शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की टीम ने क्षेत्र के दादूबास गांव में छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कुछ लोगों ने पहले ही अपने केबल उतार लिए। अवर अभियंता योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहजाद, अयूब, बीरमी, नाजिर, घनश्याम, प्रमिला, इश्कलाल, सतीश, प्रेमू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.