बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-03 के लिए नावानगर। बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान के तहत सहायक अभियंता राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने बेलहरी गांव में की। छापेमारी में चोरी की बिजली से आटा चक्की और मुर्गा फॉर्म का संचालन करते दो लोगों को पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि करते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बेलहरी गांव निवासी परशुराम पासवान को गलत तरीके से आटा चक्की का संचालन तथा अशोक सिंह को मुर्गी फॉर्म का संचालन करते पकड़ा गया है। इस संबंध में एसडीओ द्वारा दोनो लोगों पर जुर्माना लगाते हुए सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। एसडीओ ने बताया कि परशुराम पासवान पर 2 लाख 75 हजार 665 रुपया तथा अशोक सिंह पर 1 लाख 62 हजार 148 रुपया का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...