साहिबगंज, नवम्बर 4 -- साहिबगंज। गंगा सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर शहर के मुक्तेश्वरधाम बिजली घाट तट पर हर साल की तरह बुधवार को भी देव दीपावली मनाई जाएगी और गंगा आरती की जाएगी। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने बताया कि बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा की शाम पांच बजे गंगा तट पर 1001 दीपक प्रज्वलित किया जाएगा और मां गंगा की आरती की जाएगी। देव दिवाली भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय को समर्पित है। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए देवताओं ने इस दिन काशी में दीप दान कर दिवाली मनाई थी। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन की दीपावली देव दीपावली के रूप में काशी सहित पूरे भारत में मनाई जाती है। इस दिन मंदिरों व घरों में भी मिट्टी के दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई जाती है।

हिंदी ह...