रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को रुड़की स्थित बिजली घर नंबर-6 का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बिजलीघर परिसर में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। परिसर के पीछे फैली गंदगी पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजलीघर जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता ने बिजली घर नंबर-6 से संचालित हो रहे रेलवे फीडर के ओवरलोड होने पर भी चिंता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...