फरीदाबाद, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स (सारे होम्स) सोसाइटी में 33केवी क्षमता का बिजली घर तैयार करने में देरी के कारण सैकड़ों परिवार परेशान हैं। अभी यह सोसाइटी बिजली के लिए 11केवी केबल पर आश्रित है। गुरुवार को आरडब्ल्यूए ने इस सिलसिले में डीएचबीवीएन अधिकारियों को शिकायत दी। आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण मलिक के मुताबिक बिजली घर के निर्माण को लेकर डीएचबीवीएन के अधिकारी का रवैया लापरवाही का है। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों में उनकी सोसाइटी में नए टावर बनकर तैयार हो जाएंगे। बिजली लोड बढ़ने के बाद गर्मियों में बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बिल्डर ने बिजली घर के निर्माण को लेकर डीएचबीवीएन को जमीन सौंप दी है। साल 2021 में...