भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 12 वर्षीय कक्षा तीन के छात्र विवेक पाल की जान शुक्रवार को चली गई। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस कटियारी गांव में सुबह हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित बिजली कर्मियों पर कार्रवाई के साथ ही मृत परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग किया। उक्त गांव के पाल बस्ती निवासी विजय बहादुर उर्फ मुन्ना पाल मायानगरी में रहकर रोजगार करते हैं। गांव में पत्नी, बच्चे एवं परिवार रहता है। उनका सबसे छोटा बेटा बेटा विवेक पाल एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार की सुबह विवेक खेतों की तरफ शौच के लिए गए थे। इस बीच कंक्रीट से बने बिजली के खंभे की अर्थिंग तार को स्पर्श करने के कारण वह उसकी जद में आ गए। जब तक आसपास के लोग छात्र की आवाज को सुनकर वहां पहुंचते और मामले की जानकारी विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.