शामली, मार्च 7 -- थानाभवन में डस्ट बजरी से भरा एक हाइड्रा ट्रक दूध की गाड़ी को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर बिजली को तोड़ते हुए दुकानों के अंदर घुस गया। इससे तहन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देर रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दिनभर ट्रक को निकालने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शाम के समय दूसरा ट्रक मंगवाया गया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाली करवाया गया। पुलिस ने मौके से दूध गाड़ी से गिरे कंपनी के दूध को जख्त कर लिया। उधर हाइड्रा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना भवन के चरथावल बस स्टैंड पर देर रात लगभग 3:00 बजे एक हाइड्रा ट्रक अचानक सड़क किनारे पर स्थित तीन दुकानों में घुस गया जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के रायपुर से डस्ट भरकर मुरादनगर के लिए एक हाइड0 ट्रक थाना भवन के रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.