रांची, जनवरी 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बिजली क्षेत्र के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में देशभर के बिजली अभियंताओं ने 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने यह नोटिस केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि बजट सत्र के दौरान यह बिल संसद में पेश किया गया, तो तत्काल 'लाइटनिंग एक्शन' शुरू किया जाएगा। एआईपीईएफ के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि यह आंदोलन राज्य विद्युत निगमों, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में कार्यरत अभियंताओं और कर्मचारियों की गहरी चिंता और आक्रोश को दर्शाता है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियां सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। फेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.