रुडकी, फरवरी 6 -- वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में ऊर्जा निगम ने बकाया बिलों की वसूली में सख़्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लक्सर डिवीजन की तीन टीमों ने नगर और देहात में अभियान चलाकर करीब सात लाख रुपये के बिलों की वसूली की। इसके साथ ही एक लाख रुपये तक के 65 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...