मुजफ्फरपुर, मई 23 -- साहेबगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशुनपुरपट्टी वार्ड दस में शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर टूटकर गिरे बिजली के सर्विस तार की चपेट में आने से अच्छेलाल सहनी के दस साल के पुत्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रिंस दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। सामाजिक कार्यकर्ता शिवधर सहनी ने पुलिस को बताया कि अच्छेलाल सहनी के दरवाजे पर पॉपुलर का पेड़ लगा था। 21 मई को आई आंधी में बिजली के पोल पर पेड़ गिर गया था, जिस कारण सर्विस तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। उस तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.