छपरा, मई 8 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए । बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे तारकेश्वर राय के कर्कटनुमा घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी और देखते- ही- देखते संजय राय व मोहन राय के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया । आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी । घटना की खबर मिलते ही पानापुर व मशरक थाने से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीऔर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में नकदी सहित एक बाइक ,मोबाइल , साइकिल ,गहने ,कपड़े ,अनाज ,लकड़ी के फर्नीचर सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए । बंद घर का ताला तोड़कर चोरी एकमा । थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.