मिर्जापुर, फरवरी 7 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली के शॉर्टसर्किट से झोंपड़ी में आग लग गई। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हरगढ़ गांव निवासी शकील अहमद परिवार सहित रिहायशी झोंपड़ी में गुजर बसर करते हैं। दोपहर दो बजे झोपड़ी के अंदर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाए। वहीं झोपड़ी मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.