सीवान, मार्च 18 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - सीवान मुख्यमार्ग के शाहबाचक गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। इसमें लाखों के सामान सहित एक बाइक भी आग की चपेट में आने से जल गया। घटना सोमवार की सुबह की बताई गई है। बता दें की शाहबाचक गांव के स्व जगदीश महतो की पत्नी सुनैना देवी अपने करकट नुमा मकान में सुबह भोजना बना रही थीं तभी बिजली के पोल पर तार शार्ट सर्किट होने के बाद चिंगारी निकलने से मकान पर गिर गया और अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तबतक आग काफी विकराल रूप ले लिया। इससे कीमती कपड़े, अनाज, खाने - पीने की सामान सहित एक बाइक, दो साइकिल, एक चारपाई, बर्तन सहित अन्य समान जल कर राख हो गए। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। इधर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद खुद से ही आग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.