धनबाद, मई 31 -- झरिया, वरीय संवाददाता। बिजली संकट से त्राहिमाम कर रहे झरिया में मुस्लिम समाज के लोगो ने शुक्रवार को मोहम्मद रशीदिया मस्जिद ऊपरकुल्ही में विद्युत आपूर्ती प्रमंडल के अधिकारियों एवं धनबाद के वरीय अधिकारियों के लिए दुआ मांगी और अल्लाह से फरियाद किया कि इन अधिकारियों को हिदायत दे कि झरिया की निरीह जनता को यातना न दें। इस भीषण गर्मी में सितम न डाले। अल्लाह सभी अधिकारियों को बरकत दे। नमाज अदा करने में मुख्य रुप से मुहम्मद इयाजुल अवुल कलाम, अजहर इमाम, अब्दुल मनान, अब्दुल रहमान, अवुल कसीम, अवुल हसन, अवुल खालिद, मुस्ताक अहमद, वकाश अहमद, मुहम्मद फिरोज़, जावेद मुहम्मद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.