भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में शनिवार को भी बिजली कटी रही। किसी तरह जेनरेटर चलाकर विवि के रूटीन कार्य किए गए। बावजूद कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली काटे जाने मामले को लेकर विवि अभियंता को कड़ी फटकार कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने लगाई है। उन्होंने इस मामले में लापरवाही करने पर अभियंता को चेताया है। दरअसल, बिजली कंपनी ने पूर्व में ही पत्र देकर इसकी जानकारी विवि को दी थी, बावजूद मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को नहीं दी थी। इस संबंध में विवि बिजली काटे जाने की जानकारी कोर्ट को अधिवक्ता के माध्यम से देगी। दरअसल, टीएनबी कॉलेज के सामने विवि की जमीन पर कई वर्षों से बिजली ग्रिड अवस्थित है। विवि प्रशासन का कहना है कि उस ग्रिड के बदले कभी भी बिजली कंपनी द्वारा उन्हें किराया नहीं दिया गया, वे लोग बिना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.