हाथरस, जुलाई 14 -- हाथरस। शहर से सटे गांव अमरपुर में बिजली के बोर्ड से बच्चे को करंट लग गया। यह देख परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी वीरपाल का 10 साल का बेटा घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के बोर्ड में उंगली दे दी। जिससे उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। यह देख परिजन घबरा गए और बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मिले उपचार के बाद बच्चे को स्वास्थ्य लाभ हुआ। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.