बागेश्वर, जनवरी 21 -- तहसील के अंतिम छोर में बसे भैसूड़ी गांव के लोगों की नींद ऊर्जा निगम ने उड़ा दी है। विभाग ने उपभोक्ताओं को दस हजार से लेकर 13 हजार तक के बिल थमाए हैं। बिल देकर उपभोक्ताओं को झटका लगा है। उन्होंने विभाग से सही बिल भेजने की मांग की है। कहा कि यदि उनके बिलों में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। भैसूड़ी के ग्रामीणों के बिजली के बिलों की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले वर्ष मार्च में गांव वालों ने बागेश्वर जाकर अपने पूरे बिलों का भुगतान कर दिया था, फिर सितंबर में बिल बढ़कर आए। तब भी उन्होंने जमा कर दिए। आज फिर एक बार गांव में हजारों से लाखों रुपये के बिल आए हैं। आनंइद सिंह राठौर को तीन लाख, 96 हजार, 824 का बिल थमाया है। देबुली देवी पत्नी स्व. गुमान सिंह 30373, राधिका देवी पत्नी स्व. धन सिंह 28359, राजेंद्र ...