नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। जिले के बढ़े बिल वाले बकायेदारों के लिए राहत की खबर है। विद्युत निगम ने बिजली बिल के बड़े हुए बकायेदारों से बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए व बिजली चोरी के मामलों में जुर्माने देने वालों को राहत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना को एक दिसंबर से लागू किया जा रहा है। यह योजना तीन माह तक तीन चरणों में लागू होगी। इसके तहत घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के बड़े बकायादारों को बकाया बिलों में 15 से 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत दो किलोवाट लोड वाले घरेलू और एक किलोवाट लोड वाले वाणिज्यिक उपभोक्ता, जिन पर 31 मार्च 2025 से पहले का बड़ा बकाया चल रहा है, उन्हें राहत दी जाएगी। यह योजना एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 यानी तीन माह तक तीन चरणों में लागू होगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.