गोरखपुर, फरवरी 17 -- बस्ती। शहर के पुरानी बस्ती स्थित पांडेय बाजार, मेंहदावल रोड पर महाजन स्कूल के पास लगे बिजली के पोल के नीचे से धुंआ निकलने लगा। आस-पास के लोगों ने पोल से धुंआ निकलते देखा तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना बिजली कर्मियों को दी गई। बिजली विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर फॉल्ट को ठीक किया, इसके बाद धुंआ निकलना बंद हुआ। स्थानीय सभासद रवि पासवान ने बताया कि भोला राइस मिल के पास रहने वाली नीलम विश्वकर्मा ने उन्हें सूचना दिया कि उनके घर के पास सड़क पर लगे बिजली के पोल के नीचे से धुंआ निकल सकता है। आसपास के लोगों आग लगने की आशंका से डरे हुए थे। घटनास्थल के आसपास काफी आबादी है। वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। सभासद ने पोल से धुंआ निकलने का वीडियो बनाकर समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। आधे घंटे में टीम वहां पहुंच गई और फ...