शामली, दिसम्बर 3 -- क्षेत्र के बुटराडा लोई नहर मार्ग पर तेज रफ्तार से बाइक खंभे से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक सवार एक फोटोग्राफर से खंभे टकराकर लगा वह नहर में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। फोटोग्राफर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र के हैबतपुर निवासी राज पुत्र राममोहर एवं रोहित कुमार शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफर का काम करते है। बताया जा रहा है की बुधवार की सुबह वह दस बजे वह काम से बुटाराडा लोई मार्ग से होते हुए किसी गांव में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बुटाराडा में उन्होंने गूगल मेप पर रास्ता देखा और बुटाराडा लोई मार्ग से चल थे। तेज रफ्तार में बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया जिससे वह खंभे से टकरा गयी। खंभे से टकराते ही रोहित का...