रांची, फरवरी 21 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर कर्रा मरचा के समीप शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलंकेल गांव निवासी 21 वर्षीय बिमल कंडुलना (पिता दाऊद कंडुलना) के रूप में हुई है। वहीं गांव के ही 26 वर्षीय बेनेदिक कंडुलना (पिता लौरेन कंडुलना) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में चल रहा है। परिजनों के अनुसार बिमल कंडुलना मजदूरी के सिलसिले में चेन्नई जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि ट्रेन छूट जाने के कारण उन्होंने अपने साथी बेनेदिक को पोकला स्टेशन बुलाया और दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान कर्रा मरचा के पास सड़क पर अचानक किसी जानवर के आ जाने स...