मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के पास रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक पर सवार मझौलिया मोहल्ले के दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक को गंभीर हालत देख रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि देर रात उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा इलाजरत है। हालांकि युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.