आजमगढ़, जून 13 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करौती गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाजार जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मेंहनगर क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 45 वर्षीय हरेंद्र यादव कोलकता में रहते थे। एक समप्ताह पूर्व घर आए थे। इन दिनों उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक से जिगनी (जयनगर) बाजार जा रहा था। इसी बीच करौती गांव के पास सड़क पर घूमते समय बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के सहयोग से हरेंद्र को सीएचसी मेंहनगर लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छह माह पूर्व ही उसके पिता राममूरत यादव की मौत हुई थी। हरेंद्र की तीन पुत्रियां और एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.